मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के संकेत मिल रहे हैं, तापमान में गिरावट हो रही है। आज 17 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार हैं। अरब सागर में चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ रहा है। उत्तरी हवाएं चलने से रात के तापमान में कमी आई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 10 अक्टूबर के आसपास कई शहरों से मानसून की वापसी संभव है।