आगरा के ठग परिवार ने ग्वालियर में मचाया उत्पात, महिला-युवक नोटों की गड्डी दिखाते, उतरवा लेते थे गहने

Wait 5 sec.

MP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से ग्वालियर में आकर एक के बाद एक ठगी की पांच वारदातों को अंजाम देने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों को जनकगंज थाना पुलिस ने पकड़ा है। इसमें दो महिलाएं, दो किशोर और एक युवक शामिल हैं। किशोर बुजुर्ग महिलाओं को पता पूछने के बहाने रोकते थे, तभी महिलाएं और युवक नोटों की गड्डी दिखाते थे।