अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई और तेज होगी। पीट हेगसेथ ने कहा कि आने वाले दिन निर्णायक हैं। बता दें कि एक तरफ अमेरिका ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर होने का दावा कर रहा है, जबकि दूसरी तरफ कूटनीतिक बातचीत भी जारी है।