भोपाल में नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही बुधवार से प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त व रजिस्ट्री करवाना महंगा हो जाएगा। कलेक्टर गाइडलाइन में 740 स्थानों पर एक प्रतिशत से लेकर 181 प्रतिशत तक प्रॉपर्टी की दरें बढ़ाई गई हैं।