हिंदू धर्म ग्रंथों में सृष्टि की रचना का श्रेय भगवान ब्रह्मा को दिया गया है, लेकिन पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह कार्य उनके लिए आसान नहीं था। सृष्टि निर्माण के दौरान संतुलन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया था।