लोकसभा में विदेशी अंशदान संशोधन बिल पर विपक्ष का हंगामा:FCRA बिल वापस लो के नारे लगाए, किरेन रिजिजू बोले- आज इस बिल पर बहस नहीं होगी

Wait 5 sec.

लोकसभा में बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने FCRA बिल वापस लो के नारे लगाए। स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से शांत रहने की अपील की, लेकिन विपक्षी सदस्य अपनी सीटों पर खड़े होकर विरोध करते रहे। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज FCRA बिल पर लोकसभा में बहस नहीं होगी। दरअसल, आज लोकसभा में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक को बहस और पास करने के लिए लिस्ट किया गया था। FCRA में संशोधन के लिए एक बिल 25 मार्च को लोकसभा में पेश किया गया था। इधर, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल लोकसभा में पेश किया है। अगर यह बिल कानून बन जाएगा तो अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में कानूनी मान्यता मिल जाएगी। संशोधन बिल में क्या है? FCRA संशोधन बिल पर विपक्षी सांसदों का बयान… संसद से जुड़ी कार्यवाही के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…