Hanuman Jayanti 2026 Wishes Messages in Sanskrit: चैत्र मास की पूर्णिमा को भगवान हनुमान की जयंती देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है. इस वर्ष हनुमान जयंती गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को पड़ रही है. इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किए जाते हैं. भक्तगण व्रत रखकर बजरंगबली की आराधना करते हैं. बजरंबली की पूजा सेशक्ति, साहस और भय व संकटों से मुक्ति मिलती है.हिंदू धर्म में रामभक्त हनुमान को भगवान शिव का 11वां रुद्रावतार और कलयुग का देवता कहा जाता है. हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पूजा-व्रत के साथ ही लोग एक दूसरे को इसकी शुभकामनाएं भी देते हैं. इस पावन अवसर पर आप संस्कृत में भी मंगलकामनाएं भेज सकते हैं, जिससे इस पर्व की आध्यात्मिक और अधिक बढ़ जाएगी.क्यों खास है हनुमान जयंतीधार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान हनुमान को भगवान शिव का रुद्रावतार माना जाता है. वे भगवान राम के परम भक्त हैं. साथ ही भगवान हनुमान शक्ति, बुद्धि, साहस और भक्ति के प्रतीक माने जाते हैं. मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और व्यक्ति को आत्मबल प्राप्त होता है.हनुमान जयंती के दिन मंदिरों में विशेष अनुष्ठान, हवन और भंडारे का आयोजन भी किया जाता है. कई स्थानों पर शोभायात्राएं और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं.संस्कृत में हनुमान जयंती की शुभकामनाएंहनुमान जयंती के अवसर पर आप अपने परिजनों और प्रियजनों को संस्कृत में शुभकामनाएं भेज सकते हैं. संस्कृत में शुभकामनाएं भेजने के लिए यहां देखिए बेहतरीन संदेश, मैसेज और इमेज (Happy Hanuman Jayanti 2026 Sanskrit Wishes, Image and Quotes. Hanuman Jayanti Shubhkamna in Sanskri)-बुद्धिर्बलं यशो धैर्यं निर्भयत्वमरोगता।अजाड्यं वाक्पटुत्वं च हनुमत्स्मरणाद्भवेत्।।अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहंदनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।सकलगुणनिधानं वानराणामधीशंरघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।भगवान् हनुमानः यस्य प्रतीकं भवति तया आनन्देन आध्यात्मिकवृद्ध्या च भवतः जीवनं पूर्णं भवतु।अस्मिन् हनुमत् जयन्ती पर बलं साहसं च कामना।भगवान् हनुमानः सुखं शान्तिं च ददातु।आंजनेय स्वामी सतत् भजन निरता आत्मा राम मुनी सीतापति दूताश्री हनुमंत जन्मोत्सवस्य शुभाशयाः।अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं, दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्‌ ।सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।।बालार्कायुततेजसं त्रिभुवनप्रक्षोभकं सुन्दरं सुग्रीवाद्यखिलप्लवङ्गनिकरैराराधितं साञ्जलिम्।नादेनैव समस्तराक्षसगणान् सन्त्रासयन्तं प्रभुं श्रीमद्रामपदाम्बुजस्मृतिरतं ध्यायामि वातात्मजम्॥श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुन सुधारि।बरनऊं रघुवर बिम जसु, जो दायकु फल चारि।।हनुमानजयन्ती भक्त्या प्रार्थनापूर्वक आचरामः।तस्य अचञ्चला श्रद्धया अस्माकं जीवनं स्पृशतु।पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रुप।राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुरभूप।। ॐ रामदूताय विद्महे कपिराजाय धीमहि।तन्नो हनुमान् प्रचोदयात्॥अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं, दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।बजरंगबली आपको शक्ति, बुद्धि और विद्या प्रदान करें।शुभ हनुमान जयंती 2026श्री हनुमते नमः। हनुमान भवतः जीवनात् सर्वविघ्नान् निवारयतु।ये भी पढ़ें: Purnima Chandra Grahan 2026: चैत्र पूर्णिमा पर क्यों हो रही चंद्र ग्रहण की बात, जानें भ्रम की वजह!Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.