ट्रम्प बोले- ईरान जंग में जीत मिली:उनकी मिसाइल-ड्रोन क्षमता और नेवी खत्म, सेना हमारे कंट्रोल में, ऑपरेशन जारी

Wait 5 sec.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका को ईरान जंग में जीत मिली है। ईरान की मिसाइल-ड्रोन क्षमता खत्म हो गई है। दुनिया ने ऐसी जीत कभी नहीं देखी। ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान की नौसेना अब खत्म हो चुकी है और देश की सैन्य ताकत काफी कमजोर हो गई है। ट्रम्प ने यह भी चेतावनी दी कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका तेहरान को 'स्टोन एज (पाषाण काल)' में भेज देगा। अपने संबोधन की शुरुआत ट्रम्प ने नासा की टीम को आर्टेमिस-II के सफल लॉन्च के लिए बधाई देकर की। उन्होंने चांद की यात्रा पर जा रहे क्रू की भी तारीफ की। ट्रम्प के संबोधन की 10 बड़ी बातें ट्रम्प के संबोधन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…