मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षकों के 7500 पद, एसआई-सूबेदार के 500 और एएसआई मिनिस्ट्रियल के 500 पद मिलाकर 8500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया उलझ गई है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने पुलिस मुख्यालय से कुछ सवाल पूछे हैं।