IMD ने 20 से 25 नवंबर तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अंडमान–निकोबार, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज बारिश होगी। वहीं मध्य प्रदेश में 20–21 नवंबर को शीतलहर का प्रकोप रहने की संभावना है। मध्य भारत, महाराष्ट्र और गुजरात में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज होगी।