सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन की विद्युत पारेषण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ व आधुनिक बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश का पहला 132 केवी सबस्टेशन ज्योति नगर उज्जैन अपनी 65 वर्षीय गौरवपूर्ण सेवा यात्रा के साथ आगामी सिंहस्थ के लिए विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है।