राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना व परंपरागत वैद्यों की सम्मान योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जनजातीय प्रमुखों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय विकास प्रदर्शनी एवं क्राफ्ट मेला लगाया गया। इस दौरान जनजातीय विद्रोहों के नायकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों का सम्मान भी किया गया।