रिलेशनशिप एडवाइज- बॉयफ्रेंड की लाइफ में दूसरी लड़की:पूछने पर होता है नाराज, मैं ब्रेकअप चाहती हूं लेकिन ड्रामा नहीं, क्या करूं

Wait 5 sec.

सवाल: मैं ग्रेजुएशन सेकंड ईयर में हूं। क्लास का ही एक लड़का मेरा बॉयफ्रेंड है। दोस्तों ने पहले चेताया था कि वो सीरियस नहीं है, लेकिन मैंने किसी की नहीं सुनी क्योंकि मुझे उस पर पूरा भरोसा था। अब पता चला कि वो किसी और लड़की को भी डेट कर रहा है। जब मैंने पूछा तो बात टालता है या गुस्सा करता है, कहता है तुम्हें मुझ पर भरोसा नहीं। अब उसके आसपास रहना अच्छा नहीं लगता, लेकिन वो कुछ स्वीकार भी नहीं करता। मुझे यकीन है वो झूठ बोल रहा है। मैं अलग होना चाहती हूं, लेकिन डरती हूं कि कॉलेज में रोज उसका मुंह कैसे देखूंगी। उसे हर्ट नहीं करना चाहती, न झगड़ा, न ड्रामा। बस शांति से निकलना चाहती हूं। बताएं क्या करूं? एक्सपर्ट: डॉ. जया सुकुल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नोएडा जवाब: आप सिर्फ 19-20 साल की हैं और इतनी समझदारी से सोच रही हैं कि ड्रामा नहीं, शांति चाहिए। ये अपने आप में बड़ी बात है। कॉलेज की जिंदगी में पहला प्यार, पहला धोखा, ये सब बहुत भारी लगता है। लेकिन सच यही है कि ये एक कड़वा अनुभव है, लेकिन यही पूरी जिंदगी नहीं है। आपने किसी पर भरोसा किया, वो मानव स्वभाव है। उसने भरोसा तोड़ा, गुनाह उसका है, आपका नहीं है। ये अनुभव आपको आगे की जिंदगी के लिए मजबूत बनाएगा। चलिए, समझते हैं कि इस रिश्ते से शांति से बाहर निकलने का रास्ता क्या है। धोखा आपकी गलती नहीं कॉलेज में रिश्ते अक्सर जल्दबाजी में बनते हैं। कभी-कभी लड़के-लड़कियां दोनों ही सीरियस नहीं होते हैं, बस मस्ती या अटेंशन के लिए साथ रहते हैं। आपका बॉयफ्रेंड शायद उसी कैटेगरी में आता है। आपके दोस्तों ने चेताया था, लेकिन आपने फिर भी उस पर भरोसा किया। ये गलत नहीं था। भरोसा करना अच्छी बात है। अब वो आपकी बात पर गुस्सा करता है, बात टालता है। ये स्पष्ट रेड फ्लैग है। आगे रिलेशनशिप में जाने से पहले ये रेड फ्लैग्स चेक करें। धोखे का क्या असर पड़ता है? आपको लग रहा होगा कि शायद आपकी कोई गलती थी, आप में कोई कमी थी या आपने गलत चुनाव किया। लेकिन ऐसा नहीं है। धोखा देने वाला हमेशा अपनी कमजोरी छुपाता है। आपकी इनसिक्योरिटी नॉर्मल है। पहला धोखा लोगों को सालों तक परेशान करता है। लेकिन अच्छी बात ये है कि आपने इसे जल्दी पकड़ लिया है। क्या ये रेड फ्लैग है? दोस्तों ने पहले चेताया था, वो पहला रेड फ्लैग था। अब दूसरी लड़की को डेट करना, दूसरा रेड फ्लैग था। इस बारे में बात करने पर इसे टालना, तीसरा रेड फ्लैग है। अगर आप इस रिश्ते में बनी रहती हैं, तो आगे और तकलीफ होगी। ये रिश्ता हेल्दी नहीं है। आपका इससे अलग होना ही सही फैसला है। शांति से अलग होने का सही तरीका आप ड्रामा नहीं चाहती हैं, ये बहुत अच्छा है। लेकिन शांति का मतलब कमजोरी नहीं है। आप अपनी गरिमा के साथ इससे बाहर निकलेंगी। पहले तैयारी करें। दिमाग ठंडा रखें एक-दो दिन सोचें। जर्नलिंग करे कि आपको क्या दुख हुआ, क्यों अलग होना चाहती हैं। इससे आप भावुक होकर कुछ गलत नहीं कहेंगी। सपोर्ट सिस्टम तैयार करें किसी एक भरोसेमंद दोस्त या सीनियर को इस बारे में बता दें। कोई मेंटर, दीदी या कजिन से बात करें। अगर कुछ गड़बड़ हुई तो वो आपका साथ देगें। सीधे और स्पष्ट बात करें आप सीधे कहें कि मैंने सोच लिया है। हमारे बीच ईमानदारी नहीं बची है। मैं ये रिश्ता खत्म करना चाहती हूं। मैं चाहती हूंकि मेरे इस फैसले का सम्मान करो। कहां और कैसे बोलें कॉलेज कैंटीन या पार्क में, दोपहर के समय बात करें। अकेले न जाएं, किसी दोस्त को पास खड़ा रखें। अगर डर लगता है तो मैसेज करें। अगर वो गुस्सा करे या ब्लैकमेल करे आमतौर पर लोग ऐसा कहते हैं कि मैं बिना तुम्हारे मर जाऊंगा या सबको बता दूंगा तो शांत रहें। उसे स्पष्ट तौर पर कहें कि मेरा फैसला पक्का है। इसके बाद वहां से चले जाएं। अगर वह परेशान करे तो कॉलेज काउंसलर या वॉर्डन को बताएं। आपकी अपनी सेफ्टी पहले है। कॉलेज में रोज सामना कैसे करें? आपका ये सबसे बड़ा डर है कि कॉलेज में रोज कैसे सामना करेंगी। आप इसे ऐसे समझिए कि आप अकेली नहीं हैं। लाखों लड़कियां ऐसा करती हैं। ऐसे हैंडल करें सिचुएशन- खुद का ख्याल कैसे रखें? ब्रेकअप के बाद दुख आएगा। अर रोना आए तो रोएं, जर्नल लिखें, दोस्तों से बात करें। लेकिन खुद को दोष न दें। अब इन पॉइंट्स को विस्तार से समझिए- सेल्फ-केयर रूटीन सुबह वॉक, अच्छा खाना, 8 घंटे नींद। मूवी देखें, गाना सुनें। पढ़ाई पर फोकस ग्रेजुएशन महत्वपूर्ण है। अच्छे मार्क्स लाएं। ये आपको कॉन्फिडेंस देगा। काउंसलिंग लें कॉलेज में फ्री काउंसलर होते हैं। 2-3 सेशन में बहुत फर्क पड़ता है। नई हॉबी शुरू करें डांस, पेंटिंग, स्पोर्ट्स। नई चीजें नया आत्मविश्वास देंगी। आप गलत नहीं हैं आप उसे हर्ट नहीं करना चाहती हैं ये ये आपकी अच्छाई है। लेकिन उसने आपको हर्ट किया है। अब खुद को प्राथमिकता देने की बारी है। शांति से अलग होना परिपक्वता है। कॉलेज में सामना होगा, लेकिन 2-3 हफ्ते में सब नॉर्मल हो जाएगा। आप मजबूत हैं। ये दर्द गुजरेगा, और आप पहले से ज्यादा समझदार होकर निकलेंगी। हेल्दी रिश्ते की 3 नींव ईमानदारी: झूठ बर्दाश्त न करें सम्मान: अपनी फीलिंग्स को महत्व दें सीमाएं: जो ठीक न लगे, उसे रोकें आप एक खूबसूरत, समझदार और मजबूत लड़की हैं। ये रिश्ता आपकी जिंदगी का सिर्फ एक चैप्टर है, पूरी किताब नहीं। आगे बहुत कुछ अच्छा इंतजार कर रहा है। हिम्मत रखें, आगे बढ़ें। आप अकेली नहीं हैं। ……………… ये खबर भी पढ़िए रिलेशनशिप एडवाइज- हसबैंड और मेरे बीच लंबा एज गैप है: हम दोनों की चाहतें अलग हैं, यंग लड़कों से अट्रैक्शन फील करती हूं, क्या करूं एज गैप वाली शादियां शुरू में तो रोमांचक लगती हैं, लेकिन समय के साथ लाइफ स्टेज के फर्क से परेशानियां आती हैं। आपका बचपन भी आसान नहीं था, पिता का साया जल्दी छिन जाना एक रिक्त स्थान छोड़ जाता है। ये आकर्षण, ईर्ष्या की भावनाएं... ये सब सामान्य हैं, लेकिन इन्हें दबाने से समस्या बढ़ती है। पूरी खबर पढ़िए...