रायपुर में 9 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी का टूटेगा अवैध मकान, निगम ने चिपकाया नोटिस

Wait 5 sec.

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के जघन्य मामले के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तारी कर जेल भेजा है। जांच में सामने आया कि आरोपित का मकान नगर निगम के नियमों के विपरीत अवैध रूप से निर्मित है। इसके बाद निगम ने नियमानुसार अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई आगे बढ़ाई है।