जीवन को आसान बनाएं- जले बर्तन चमकाने के 6 हैक्स:जले बर्तनों से सेहत को खतरा, खरीदते और खाना पकाते हुए बरतें 13 सावधानियां

Wait 5 sec.

हम जब भी किचन में होते हैं, एक साथ कई सारे काम करते हैं। जैसे चूल्हे पर दाल पकने के लिए रख दी, दूध उबालने के लिए रख दिया और रोटियां सेंकने लगते हैं। इस दौरान थोड़ा सा ध्यान भटकने पर दूध जल जाता है। या दाल जल जाती है। ये जले हुए बर्तन न केवल देखने में गंदे लगते हैं, बल्कि उन्हें साफ करना भी मुश्किल काम होता है। घंटों की मेहनत के बाद भी जलने के जिद्दी निशान छूटने का नाम नहीं लेते हैं। ऐसे में आज हम ‘जीवन को आसान बनाएं’ कॉलम में कुछ ऐसे कमाल के हैक्स के बारे में बात करेंगे, जो मिनटों में जले हुए बर्तनों की चमक वापस ला सकते हैं और साथ ही जानेंगे कि- सवाल- बर्तन को जलने से कैसे बचाएं? जवाब- बर्तन जलना हर रसोई की समस्या है, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों से इसे रोका जा सकता है। नीचे कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं, जो आपके बर्तनों को जलने से बचा सकते हैं। सवाल- किचन में जले हुए बर्तनों को कैसे साफ करें? जवाब- जले हुए बर्तनों को साफ करना किचन के सबसे मुश्किल कामों में से एक है। हालांकि आज हम जले हुए बर्तनों को साफ करने के 6 हैक्स के बारे में जानेंगे। आइए पहले इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। सवाल- अगर किचन के बर्तन ठीक से साफ न किए जाएं तो क्या होता है? जवाब- जले हुए बर्तन या रसोई के अन्य बर्तन ठीक से नहीं साफ किए जाते हैं, तो हमारा स्वास्थ्य खराब हो सकता है और बर्तनों का नुकसान पहुंच सकता है। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। सवाल- क्या जले हुए बर्तनों का इस्तेमाल सेहत पर असर डाल सकता है? जवाब- जले हुए बर्तन सिर्फ देखने में गंदे नहीं लगते, बल्कि सेहत पर भी असर डाल सकते हैं। जब खाना बार-बार जलता है तो उसकी परत बर्तन की सतह से चिपक जाती है और कई बार उसे पूरी तरह से साफ करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जलने के कण खाने में मिल सकते हैं, जो स्वाद बिगाड़ने के साथ सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकते हैं। खासकर नॉन-स्टिक बर्तनों में जले हुए हिस्से से हानिकारक केमिकल्स निकल सकते हैं। सवाल- क्या बर्तन के बार-बार जलने से उनकी उम्र पर असर पड़ सकता है? जवाब- जब बर्तन बार-बार जलते हैं और उन्हें रगड़कर साफ किया जाता है, तो उनकी सतह धीरे-धीरे घिसने लगती है। स्टील या एल्यूमीनियम के बर्तन लंबे समय तक चलते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा रगड़ने से उनकी चमक कम हो जाती है और कभी-कभी सतह पर खरोंच भी आ जाती है। वहीं, नॉन-स्टिक बर्तनों की कोटिंग बार-बार जलने और तेज रगड़ने से जल्दी उतर जाती है, जिससे उनका इस्तेमाल सुरक्षित नहीं रहता है। सवाल- किस तरह के बर्तनों में जल्दी खाना जलता है? जवाब- पतले एल्यूमीनियम या लोहे के बर्तनों में खाना जल्दी जल जाता है क्योंकि ये बर्तन तेज़ी से गर्म हो जाते हैं और गर्मी समान रूप से नहीं फैलती है। नॉन-स्टिक बर्तनों में भी अगर कोटिंग खराब हो जाए या सही तरीके से इस्तेमाल न हो तो खाना चिपककर जल सकता है। इसके मुकाबले भारी तले वाले स्टील, कास्ट आयरन और तांबे के बर्तन गर्मी को समान रूप से फैलाते हैं, जिससे इनमें खाना जलने की संभावना कम रहती है। सवाल- क्या नॉन-स्टिक बर्तन को रगड़कर धोना खतरनाक होता है? जवाब- हां, नॉन-स्टिक बर्तनों को रगड़कर धोना खतरनाक हो सकता है। इनकी सतह पर खास टेफ्लॉन या नॉन-स्टिक कोटिंग होती है, जो खाना चिपकने से रोकती है। अगर इन्हें स्टील वूल, कठोर स्क्रबर से साफ करेंगे तो यह कोटिंग जल्दी खराब हो जाती है। इसके बाद खाना बर्तन में चिपकने लगता है, बर्तन की उम्र कम हो जाती है और कोटिंग के छोटे-छोटे कण खाने में मिलकर सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।नॉन-स्टिक बर्तनों को साफ करने का सही तरीका है कि इन्हें नर्म स्पंज, मुलायम ब्रश या कपड़े से हल्के हाथों से धोएं। अगर बर्तन ज्यादा जला हो, तो उसे थोड़ी देर गुनगुने पानी और बेकिंग सोडा या सिरके में भिगो दें और फिर धीरे-धीरे साफ करें। इससे बर्तन भी सुरक्षित रहेगा और ज्यादा समय तक चलेगा। सवाल- बुरी तरह से जले हुए स्टेनलेस स्टील को कैसे साफ करें? जवाब- बुरी तरह से जले हुए स्टेनलेस स्टील के लिए, पैन में सीधे वाशिंग सोडा या बेकिंग सोडा डालकर पानी उबालें। इसके बाद गर्म पानी वाले साबुन का उपयोग करके सॉफ्ट ब्रश या स्पंज से रगड़ें। अब इसे अच्छी तरह धुल लें। …… यूटिलिटी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें जीवन को आसान बनाएं– 7 चीजें फ्रिज में न रखें: जानिए क्या है इन्हें स्टोर करने का सही तरीका, कैसे रखें लंबे समय तक फ्रेश पिछले कुछ सालों से कई सारे इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेज हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इन्हीं में से एक फ्रिज भी है। हालांकि, हममें से कई लोग जाने-अनजाने में फ्रिज का गलत इस्तेमाल करते हैं। हमें अपनी रसोई में जो कुछ भी खाने-पीने की चीज दिखती है, हम उसे फ्रिज में रख देते हैं। जबकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें