मध्य प्रदेश में खंडवा जिले के डिगरिस गांव में बदमाशों ने एक बाइक सवार दंपती पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बदमाश महिला का मंगलसूत्र छीन ले गए। घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।