इंदौर में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शुक्रवार की रात अब तक दिसंबर महीने में सबसे ठंडी रही। रात का तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इंदौर देश के 10 सबसे ठंडे शहरों की लिस्ट में रहा। शनिवार को भी सर्दी का यही हाल रहने की संभावना है।