MP Board Exam: राज्य शिक्षा केंद्र ने समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके अनुसार पांचवीं की परीक्षा 20 से 26 फरवरी तक और आठवीं की 20 से 28 फरवरी तक चलेंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर दो बजे से 4.30 बजे तक एक ही पाली में होंगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने स्कूलों को जनवरी तक पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।