इंदौर की चोईथराम मंडी शुल्क लूट में बड़ी कार्रवाई... 6 अधिकारियों पर गिरी गाज, वेतनवृद्धि भी रोकी

Wait 5 sec.

इंदौर की चोईथराम फल-सब्जी मंडी में वर्षों से जारी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड की सख्त जांच में दोषी पाए गए छह सहायक उप निरीक्षकों (ASI) को फल-सब्जी मंडी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।