रीवा शहर के बीच स्थित नाइट क्लब में देर रात 12 बजे बिल्डिंग के मालिक एलवी सिंह ने नशे की हालत में बार के एक कर्मचारी जमुना सिंह बघेल पर जानलेवा हमला कर दिया। कर्मचारी पर तीन गोलियां चलाई गई, जिसमें से दो उसके पेट में लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।