टमाटर दुनिया का सबसे अच्छा फल है। ये हम नहीं कह रह हैं, अमेरिकन हेल्थ एजेंसी ‘सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन’ (CDC) के न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स ने कहा है। इसके लिए उन्होंने दुनिया के 41 ऐसी फल और सब्जियों को चुना था, जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इस स्टडी में पता चला कि टमाटर की न्यूट्रिएंट डेंसिटी 20.37 है। यह इस लिस्ट में शामिल सभी फल–सब्जियों में सबसे ज्यादा थी। टमाटर में लाइकोपीन जैसा पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखता है और शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम करता है। यह विटामिन C, विटामिन K और पोटेशियम जैसे विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। आपका सवाल हो सकता है कि टमाटर फल कैसे है? इसका जवाब है कि टमाटर वैज्ञानिक रूप से फल है, क्योंकि यह फूल से विकसित होता है और इसके अंदर बीज होते हैं। हालांकि, खान-पान और कुकिंग में इसे सब्जी की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए आम लोग इसे सब्जी मानते हैं। आज जरूरत की खबर में टमाटर की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, न्यूट्रिशनिस्ट और 'वनडाइटटुडे' की फाउंडर सवाल- टमाटर की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है? जवाब- टमाटर एक लो-कैलोरी और हाई-वाटर कंटेंट फूड है। इसलिए यह हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है। 100 ग्राम टमाटर में लगभग 18-20 कैलोरी होती हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट कम होता है और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसमें फैट लगभग न के बराबर होता है। सवाल- टमाटर में कौन-कौन से विटामिन और मिनरल्स होते हैं? जवाब- टमाटर कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी मजबूत करने और शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद करता है। विटामिन A आंखों और त्वचा की सेहत के लिए जरूरी है। सभी विटामिन और मिनरल्स ग्राफिक में देखिए। सवाल- टमाटर के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं? जवाब- टमाटर खाने से कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। सवाल- टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स कैसे फायदेमंद हैं? जवाब- टमाटर में लाइकोपीन, बीटा-कैरोटीन और विटामिन C जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। सवाल- क्या टमाटर हार्ट पेशेंट्स के लिए भी फायदेमंद है? जवाब- हां, टमाटर हार्ट पेशेंट्स के लिए फायदेमंद माना जाता है। सवाल- क्या डायबिटिक लोगों के लिए टमाटर खाना सेफ है? जवाब- डायबिटिक लोगों के लिए टमाटर खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। सवाल- क्या प्रेग्नेंसी में टमाटर खाना सेफ है? जवाब- प्रेग्नेंसी के दौरान टमाटर खाना सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। सवाल- क्या रोज टमाटर खाना सही है? इसकी कितनी मात्रा सेफ है? जवाब- ज्यादातर लोगों के लिए रोज टमाटर खाना सुरक्षित है, बशर्ते इसकी मात्रा संतुलित हो। सवाल- क्या टमाटर को पकाकर और बिना पकाए खाने के फायदे एक जैसे हैं? जवाब- टमाटर को पकाकर और बिना पकाए, दोनों तरह से खाना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इनके पोषण लाभ थोड़े अलग होते हैं। सवाल- टमाटर का जूस या सूप लेना कितना फायदेमंद है? जवाब- टमाटर का जूस और सूप पचने में आसान होते हैं और शरीर को एंटीऑक्सिडेंट्स भी देते हैं। सवाल- टमाटर स्किन और हेयर हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है? जवाब- टमाटर स्किन और बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। सवाल- क्या टमाटर वजन घटाने में मदद करता है? जवाब- टमाटर वजन घटाने में मददगार माना जाता है क्योंकि यह लो-कैलोरी और हाई-वाटर कंटेंट फूड है। सवाल- क्या टमाटर एसिडिटी या गैस बढ़ा सकता है? जवाब- टमाटर नेचुरली एसिडिक होता है, इसलिए कुछ लोगों में यह एसिडिटी या पेट में जलन बढ़ा सकता है। सवाल- टमाटर किसे नहीं खाना चाहिए या किन लोगों को लिमिट में खाना चाहिए? जवाब- इन्हें टमाटर खाने से पहले ध्यान देना चाहिए- ……………… ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- सर्दियों का सुपरफूड मूंगफली: न्यूट्रिशन का खजाना, वेटलॉस डाइट, इन बीमारियों से बचाए, जानें किन्हें नहीं खानी चाहिए सर्दियों में अक्सर लोग चाय के साथ एक मुट्ठी मूंगफली खाते हैं। दरअसल, इस मौसम में गर्माहट की जरूरत होती है, जो मूंगफली से मिलती है। कई स्टडीज भी यही बताती हैं कि मूंगफली हमारी हेल्थ को कई लेवल पर सपोर्ट करती है। फिर चाहे वो ब्रेन हो, हार्ट हेल्थ हो या इम्यूनिटी। पूरी खबर पढ़िए...