जल्द सुलझ सकता है छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी जल बंटवारा विवाद, दोनों राज्यों ने ट्रिब्यूनल के सामने पेश की संयुक्त रिपोर्ट

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ और ओडिशा की जीवनरेखा कहे जानी वाली महानदी के जल बंटवारे का विवाद दोनों राज्यों की सहमति और समन्वय से खत्म होता दिख रहा है। विवाद निपटाने के लिए केंद्र की ओर से गठित ट्रिब्यूनल ने दोनों राज्यों की संयुक्त रिपोर्ट की सराहना की है।