भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। डिंडा भाजपा के टिकट पर पश्चिम बंगाल की मोयना सीट से उम्मीदवार थे और उन्होंने बड़े अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया।