मां नरगिस के पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बेटी प्रिया दत्त, बोलीं- 'हमें छोड़े 45 साल हो चुके हैं...'

Wait 5 sec.

51 साल की उम्र में बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस दत्त ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके निधन से परिवार पूरी तरह टूट गया था और उनके लिए ये समय बहुत मुश्किल था. इसी बीच हाल ही में प्रिया दत्त ने अपनी मां नरगिस की पुण्यतिथि पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में उन्होंने मां की सुंदर तस्वीर शेयर कर उन्हें अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी इंस्पिरेशन बताया. प्रिया ने किया इमोशनल पोस्टप्रिया दत्त ने मां की फोटो शेयर कर लिखा, 'मैं अपनी मां को याद कर रही हूं, जिन्होंने मुझे जिंदगी के सबसे अहम मूल्यों की सीख दी. उनकी दया, हिम्मत और निस्वार्थ भाव सिर्फ गुण नहीं थे, बल्कि जीने का एक तरीका था, जो उन्होंने हमें सिखाया. मां ने मुझे बताया कि दिल से जीना और सम्मान के साथ जीवन बिताना क्या होता है. उन्हें हमें छोड़े 45 साल हो चुके हैं, लेकिन उनका प्यार और उनकी सीख आज भी मुझे रास्ता दिखाती है. वो हमेशा मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रहेंगी.'  इस पोस्ट ने हर किसी को भावुक कर दिया और सभी नरगिस को याद करने लगे.     View this post on Instagram           A post shared by Priya Dutt Roncon (@priyadutt)ये भी पढ़ें: समंदर किनारे पति संग रोमांटिक हुईं बिपाशा बसु, बेटी संग बिताए खास पल, देखें तस्वीरेंकैंसर से हुई थी मौतबता दें कि नरगिस ने साल 1958 में अपने को-स्टार सुनील दत्त से शादी की थी. दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में गिनी जाती है. उनके तीन बच्चे हैं, संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त. साल 1981 में पैंक्रियाटिक कैंसर की वजह से नरगिस का निधन हो गया था, जो परिवार के लिए बहुत बड़ा सदमा था. उनके बेटे संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' रिलीज होने से सिर्फ तीन दिन पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा. आज भी प्रिया दत्त हमेशा सोशल मीडिया पर अपने परिवार से जुड़ी यादें शेयर करती रहती हैं. कुछ समय पहले ही सिब्लिंग्स डे पर प्रिया ने अपने भाई-बहनों के साथ तस्वीर शेयर की और इसे खास बताया. ये भी पढ़ें: Raja Shivaji BO Day 3 Live: 'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 4 बजे तक किया 25 करोड़ किया कलेक्शन