टिहरी में टला बरगी डैम जैसा हादसा! डोबरा-चाटी झील में आंधी-तूफान के बीच SDRF ने बचाई 30 जिंदगियां

Wait 5 sec.

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल स्थित डोबरी चांटी झील क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक आए भीषण आंधी-तूफान ने अफरा-तफरी मचा दी। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण झील में बने फ्लोटिंग हटमेंट क्षतिग्रस्त होकर बहने लगे, जिनमें ठहरे कई पर्यटक फंस गए।