Assembly Election Results 2026 Live: बंगाल के रुझानों में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु-केरल समेत 5 राज्यों में शुरू हुई वोटों की गिनती

Wait 5 sec.

डिजिटल डेस्क, नईदुनिया: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज, 4 मई 2026 को तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के परिणामों (Assembly Election Results 2026) की घोषणा करेगा। कई चरणों में संपन्न हुए इस चुनावी दंगल में राजनीतिक दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।प्रचार प्रसार के बाद मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक मतदान किया। आज सुबह 8 बजे से सख्त सुरक्षा घेरे में मतगणना शुरू होगी, जिसके शुरुआती घंटों में रुझान आने लगेंगे और शाम तक सभी सीटों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।