Gaming Laptop Vs Normal Laptop: मार्केट में गेमिंग और नॉर्मल लैपटॉप के कई ऑप्शंस मौजूद हैं, लेकिन इनके बीच के अंतर के बारे में कम लोगों को पता है. गेमिंग लैपटॉप को फास्ट एक्शन, शानदार ग्राफिक्स और स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया जाता है, लेकिन अगर आप गेमिंग या हैवी टास्क नहीं करने वाले तो इतनी पावर किस काम की. असल में गेमिंग और नॉर्मल लैपटॉप में से एक का चुनाव केवल स्पेसिफिकेशन के आधार पर नहीं किया जा सकता. यह इस बात पर भी डिपेंड करता है कि आप लैपटॉप को कैसे यूज करने वाले हैं. मार्केट में गेमिंग और नॉर्मल लैपटॉप के कई ऑप्शंस मौजूद हैं, लेकिन इनके बीच के अंतर के बारे में कम लोगों को पता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि Gaming Laptop Vs Normal Laptop में से आपके लिए कौन-सा बेस्ट रहेगा.Gaming Laptop Vs Normal Laptopडिजाइनगेमिंग लैपटॉप को हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के लिए यूज किया जाता है. इसके डिजाइन में दमदार ग्राफिक प्रोसेसिंग कैपेबिलिटी और स्टेबल गेमिंग एक्सपीरियंस पर खास फोकस होता है. इसके लिए इनमें अलग ग्राफिक कार्ड, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और बेहतर कूलिंग सिस्टम दिया जाता है. दूसरी तरफ नॉर्मल लैपटॉप में पोर्टेबिलिटी, बैटरी लाइफ और डेली जरूरतों का ध्यान रखा जाता है. बेसिक फीचर्स के साथ इन्हें हल्का रखने और लॉन्ग-टर्म यूज के लिए बनाने की कोशिश होती है.कॉन्फिग्रेशनगेमिंग लैपटॉप को ज्यादा प्रोसेसिंग की जरूरत पड़ती है. इसलिए इनमें प्रोसेसर से लेकर रिफ्रेश रेट और मेमोरी तक सारे फीचर्स एक लेवल ऊपर होते हैं. इनमें ज्यादा मेमोरी के साथ ज्यादा स्टोरेज भी चाहिए. इसके लिए कॉन्फिगरेशन के मुकाबले में ये नॉर्मल लैपटॉप से एडवांस होते हैं.डिस्प्ले टेक्नोलॉजीगेमिंग लैपटॉप में स्मूद विजुअल के लिए हाई रिफ्रेश रेट (आमतौर पर 120Hz-240Hz) और NVIDIA G-SYNC या AMD FreeSync जैसी टेक्नोलॉजी यूज होती है. इससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है. इसकी तुलना में अधिकतर नॉर्मल लैपटॉप में 60Hz स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट डिस्प्ले यूज होते हैं, जो ऑफिस और एंटरटेनमेंट जरूरतों को आसानी से पूरा कर कर देते हैं.कूलिंग सिस्टम गेमिंग के दौरान लैपटॉप में ज्यादा हीट जनरेट होती है. इसे देखते हुए इनमें एडवांस कूलिंग सिस्टम यूज किए जाते हैं. इनमें ट्रिपल फैन टेक्नोलॉजी तक देखने को मिल जाती है, वहीं नॉर्मल लैपटॉप में सिंगल फैन टेक्नोलॉजी यूज होती है.क्या नॉर्मल कामों के लिए गेमिंग लैपटॉप लिया जा सकता है?कई लोगों को लगता है कि गेमिंग लैपटॉप केवल गेमर्स ही खरीदते हैं. असल में ऐसा नहीं है. नॉर्मल कामों के लिए भी गेमिंग लैपटॉप यूज होते हैं. गेमिंग के अलावा इन लैपटॉप पर मल्टीटास्किंग करना आसान होता है. इसी तरह वीडियो एडिटिंग और डिजाइन प्रोजेक्ट जैसे हैवी टास्क भी इस पर आसानी से किए जा सकते हैं. गेमिंग लैपटॉप में ज्यादा पोर्ट्स मिलते हैं, जो ज्यादा एक्सेसरीज कनेक्ट करने की सुविधा देते हैं. नॉर्मल लैपटॉप पर ऐसा करना काफी मुश्किल होता है.ये भी पढ़ें- पतले फोन नहीं आ रहे लोगों को पसंद, सैमसंग और ऐप्पल के बाद अब इस कंपनी को भी लगा झटका