Tarot Rashifal 4 May 2026: सोमवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सामाजिक प्रतिष्ठा और व्यापार में लाभ के नए अवसर लेकर आया है. मीन राशि वालों को विदेश और निवेश के मामलों में अचानक धन लाभ हो सकता है. हालांकि, मेष और कर्क राशि के लोगों को माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है.प्रसिद्ध टैरो एक्सपर्ट नीतिका शर्मा के कार्ड विश्लेषण से जानें, करियर, सेहत और परिवार के लिहाज से आज आपकी राशि के लिए क्या संकेत हैं.मेष टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को आज अपने घर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आज अपनी माता की सेहत का अधिक ख्याल रखें. माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है. परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी.वृषभ टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए फिलहाल अभी कुछ महत्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे रह सकते हैं. , उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें. गलत संगत से बचकर रहें वरना आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते है.मिथुन टैरो राशइफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रतिष्ठा में लाभ दिलाने वाला रहेगा. आपके सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि होगी. कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे. किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा.कर्क टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातक आज व्यावसायिक गतिविधियों में आज आप काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं. आज संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी. माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी.सिंह टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों को आज निर्णय लेते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है. आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, अतः सोच समझकर ही निर्णय लें. जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते है.कन्या टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के जातकों को आज किसी स्त्री के कारण मानसिक तनाव का शिकार होना पड़ सकता है. साथ ही लव लाइफ के लिए भी दिन तनावपूर्ण रहने वाला है. क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें.तुला टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के जातकों को आज पूंजी निवेश में लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं. अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा. धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा.वृश्चिक टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने मित्रों और सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे. उदर संक्रमण, पाचन संस्थान के रोग परेशान करेंगे.धनु टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज धनु राशि के जातकों को आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचने की जरूरत है. यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो अजनबी पर भरोसा न करें. इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है.मकर टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों को आज प्रत्यक्ष रूप में शत्रुओं से परेशानी होगी, सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें. करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे.कुंभ टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए आज पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं. साथ ही आज आपको सरकारी कार्यों में भी सफलता मिल सकती है. हालांकि, आज आपको नई नई कठिनाइयों के कारण परेशानी हो सकती है.मीन टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के जातकों को विदेश और निवेश दोनों ही संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा. तमाम परेशानियों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे. उदर विकार, कमर दर्द से प्रभावित रहेंगे.Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.