पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: BJP रुझानों में बहुमत के पार, TMC को कितनी सीटें?

Wait 5 sec.

West Bengal Assembly Elections Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. प्रदेश की 294 में से 293 सीटों पर काउंटिंग हो रही है. एक सीट, फाल्टा पर 21 मई को फिर से वोटिंग होगी. सुबह 11 बजे तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 182 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 98 सीटों पर आगे चल रही है.अगर वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को अब तक 44.33 फीसदी वोट मिले हैं, वहीं टीएमसी के खाते में 42.04 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं. सीपीआईएम को करीब 4 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है.विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड 92.93 परसेंट वोटिंग दर्ज की गई. पहले फेज में 152 सीटों पर 93.19 परसेंट वोटिंग हुई, जबकि दूसरे फेज में, जिसमें कोलकाता और दक्षिणी जिले शामिल थे, 91.66 परसेंट वोटिंग हुई. भवानीपुर से ममता आगे, सुवेंदु पीछेपश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगे चल रही हैं. तीन राउंड की कांउंटिंग के बाद ममता बनर्जी करीब 900 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं. मीडिया से बातचीत में पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "बीजेपी सरकार बना रही है. बीजेपी को स्पष्ट जनादेश मिल रहा है. प्रारंभिक रुझानों में बंगाल ममता बनर्जी को नकार रहा है."पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, "लोगों ने ही इस बार चुनाव लड़ा है... यह जनता बनाम सरकार की लड़ाई थी."दूसरी तरफ सबकी नजर पानीहाटी सीट पर भी टिकी है. बीजेपी ने यहां से आरजीकर हॉस्पिटल रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ को टिकट दिया था. अबतक के रुझानों के मुताबिक वे बढ़त बनाए हुए हैं.2021 में टीएमसी ने 215 सीटों पर कब्जा जामाया थापश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले 15 सालों से सत्ता पर काबिज हैं. 2021 विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने बंपर जीत दर्ज की थी. पार्टी ने 48 फीसदी वोट शेयर के साथ 215 सीटों पर कब्जा जमाया था. वहीं बीजेपी ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी. यह पहला मौका था, जब पार्टी ने दहाई के आंकड़े को पार किया. पार्टी का वोट शेयर बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया था. 294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा में बहुमत के लिए 148 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है.SIR का कहां ज्यादा असर: ममता की सीट पर 25% तो सुवेंदु की सीट पर 3% वोटर हुए कम