'सड़क पर छोड़ा गया इंसान नहीं हूं', फेक वीडियो पर फूटा आशिकी फेम राहुल रॉय का गुस्सा, हेटर्स को दिया जवाब

Wait 5 sec.

आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय इन दिनो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. दरअसल, उनकी एक कंटेंट क्रिएटर के साथ रील वायरल हुई थी. इसके बाद लोगों के बीच उनकी स्थिति को लेकर चिंता जताई. लोगों का कहना था कि वो आर्थिक स्थिति ठीत नहीं चल रही है. अब एक्टर ने इस पूरे मामले पर एक लंबा पोस्ट जारी करते हुए जवाब दिया है. उन्होंने साफ कहा कि वो अकेले या छोड़े गए नहीं हैं.राहुल रॉय का फूटा गुस्साराहुल रॉय ने इंस्टाग्राम अपनी बहन हरिमा प्रियंका रॉय और जीजा रोमीर सेन के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर जवाब दिया. उन्होंने कैप्शन ने लिखा कि उन्हें फैंस से मिले प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद है, लेकिन ये मैसेज उनके हेटर्स और फर्जी वीडियो बनाने वालों के लिए है. राहुल ने साफ किया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी बहन और जीजा उनकी देखभाल कर रहे हैं.उन्होंने बताया कि वो अपनी बहन के साथ मुंबई में रहते हैं और उन्हें परिवार से पूरा प्यार और सपोर्ट मिलता है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो सड़क पर छोड़े गए इंसान नहीं हैं, जैसा कि कुछ फेक वीडियो में दिखाया जा रहा है. राहुल ने ये भी अपील की कि उनके परिवार को परेशान न किया जाए, क्योंकि उनके लिए उनका परिवार ही सबसे बड़ा सहारा है.ये भी पढ़ेंः 'नया बॉयफ्रेंड ढूंढ लिया?' 52 साल की मलाइका अरोड़ा को मिस्ट्री मैन का हाथ थामे देख बोले लोग, वीडियो वायरलराहुल रॉय ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि वो अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीते हैं और उनका साधारण रहन-सहन उनका निजी चुनाव है. उन्होंने बताया कि वो बॉडीगार्ड नहीं रखते और अक्सर आसान और सादगी भरी लाइफस्टाइल अपनाते हैं, जैसे ऑटो से सफर करना. उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने जो भी रील्स किए, वो सिर्फ काम के लिए थे, किसी तरह की आर्थिक मदद के लिए नहीं.     View this post on Instagram           A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)लोगों से की अपील राहुल ने कहा कि वह लंबे समय से अच्छे काम का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब वो खुद को बेकार नहीं बैठा सकते. एक्टर ने ये भी बताया कि उन्हें अपने कुछ निजी कानूनी मामलों पर भी ध्यान देना पड़ता है, इसलिए वो लगातार व्यस्त रहते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके नाम पर चल रही किसी भी फर्जी जानकारी या आर्थिक मदद वाली बातों पर भरोसा न करें और सिर्फ ऑफिशियल सोर्स पर ही विश्वास करें.राहुल ने यह भी कहा कि उन्होंने किसी भी न्यूज चैनल, मैगजीन या यूट्यूबर को इंटरव्यू नहीं दिया है. उन्होंने आखिरी में कहा कि अगर अच्छा काम मिला तो वो फिर से फिल्मों में नजर आएंगे, फिलहाल वो अपने काम में एक्टिव हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं.ये भी पढ़ेंः 'मुझे नहीं पता फादर का मतलब...', रेखा को कभी नहीं मिला पिता का प्यार, ऐसे थे जैमिनी गणेशन संग रिश्तेक्या था मामला?राहुल रॉय हाल ही में सोशल मीडिया पर उस वक्त चर्चा में आ गए जब कंटेंट क्रिएटर डॉक्टर वनिता घाडगे के साथ उनकी कुछ रील्स वायरल हो गईं. इन रील्स में राहुल गाने तेरे दर पे सनम पर डांस करते हुए भी देखा गया. रील्स सामने आने के बाद कुछ लोगों ने उनकी सेहत और स्थिति को लेकर चिंता जताई, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया और वीडियो को 'क्रिंज' बताया.इसके बाद राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर उन लोगों पर पलटवार किया जो उनकी सादगी और संघर्ष का मजाक उड़ाते हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई उनकी सरलता या मुश्किल हालात का मजाक बनाता है, तो ये उनकी नहीं बल्कि उस व्यक्ति की सोच को दिखाता है.