बीमार सिस्टम - गोदड़ी में बेटी का शव उठाकर ले गया पिता, नहीं मिला शव वाहन; अशोकनगर जिले में इंसानियत हुई शर्मसार

Wait 5 sec.

शनिवार शाम किशोरी का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर लाया गया। रात होने के कारण पोस्टमार्टम रविवार सुबह किया गया, लेकिन इसके बाद शव को घर पहुंचाने के लिए न तो वाहन उपलब्ध कराया गया और न ही अन्य कोई सहायता मिली। यहां तक कि शव को ढकने के लिए न तो कपड़ा मिला।