'गोबर उठाने में शर्म है तो गौ सेवा का ढोंग न करें...', मंत्री प्रह्लाद पटेल ने गौ सेवा पर दिया दो टूक बयान

Wait 5 sec.

MP News: मंत्री पटेल ने अपने संबोधन में गौ सेवा को केवल दान या पूजा तक सीमित रखने की प्रवृत्ति पर कटाक्ष किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, यदि हमें गोबर उठाने में शर्म आती है तो गौ सेवा करने का ढोंग नहीं करना चाहिए। पैसे से गौ सेवा नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि असली गौ सेवा तब होती है जब लोग स्वयं गौशाला में जाकर शारीरिक श्रम करें।