यश स्टारर 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' फिल्म को लेकर फैंस के बीच बहुत दिनों से क्रेज है. लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसने फैंस के दिल को तोड़ दिया है. दरअसल 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है. अब ये फिल्म मार्च में नहीं बल्कि जून में रिलीज होगी. मेकर्स ने ये फैसला मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को देखते हुए लिया है.'टॉक्सिक' की रिलीज की तारीख टलीएक्टर और फिल्म के प्रोड्यूसर यश नेसोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी फैंस को दी है. यश ने इस पोस्ट में लिखा, 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने ग्लोबली दर्शकों के लिए सिनेमा बनाने के कॉन्सेप्ट के साथ तैयार किया था. कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में फिल्माई गई ये फिल्म देश और दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने के कन्विक्शन के साथ बनाई गई है. सालों के अथक प्रयास के बाद, हम 19 मार्च को अपनी फिल्म आप सभी के साथ शेयर करने के लिए एक्साइटेड थे. हालांकि, मौजूदा हालातों को देखते हुए, खासतौर से मिडिल ईस्ट के हालातों ने एक ऐसी स्थिति पैदा कर दी है जो व्यापक दर्शकों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने के हमारे लक्ष्य को प्रभावित करती है'. View this post on Instagram A post shared by Yash (@thenameisyash)