रंगों की मस्ती के बीच छाए बॉलीवुड के ये चार्टबस्टर सॉन्ग्स, एक ने तो पार किए 1 बिलियन व्यूज

Wait 5 sec.

होली के साथ ही रंग, गुलाल, ढोल और डांस की तैयारियां शुरू हो जाती है. हालांकि इन सब के बीच बॉलीवुड के गाने इस त्योहार की जान होते हैं. बिना फिल्मी गानों के होली का मजा अधूरा लगता है. सालों से हिंदी सिनेमा ने होली के समय हमें ऐसे-ऐसे गाने दिए हैं, जो हर किसी की प्लेलिस्ट में आज भी शामिल हैं. चाहे वरुण-आलिया की जोड़ी हो या रणबीर-दीपिका की, उनके गाने यूट्यूब पर खूब बजाए जाते हैं और उनमें से एक गाना 1 बिलियन यानी 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है. बद्री की दुल्हनियासबसे पहले हैं नौ साल पुराना गाना 'बद्री की दुल्हनिया', जो फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टाइटल ट्रैक है. इस गाने में वरुण धवन और आलिया भट्ट रंगों के बीच जमकर डांस करते नजर आते हैं. गाने की धुन और बीट्स बहुत एनर्जेटिक हैं और वीडियो में होली का पूरा माहौल दिखता है. इस गाने को अब तक 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.रंग बरसे फिल्म 'सिलसिला' का गाना 'रंग बरसे', जिसमें अमिताभ बच्चन और रेखा नजर आए थे. 171 मिलियन व्यूज हासिल कर चुका 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' गाना आज भी हर होली पार्टी की शुरुआत इसी गाने से होती है. इसके बिना यह त्योहार अधूरा लगता है.  आज न छोड़ेंगेफिल्म कटी पतंग का गाना 'आज न छोड़ेंगे' को अब तक 1.4 करोड़ व्यूज मिले है, जिसमें राजेश खन्ना का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था. होली के दिन दिल खिल जाते हैंवहीं शोले का 'होली के दिन दिल खिल जाते हैं' आज भी लोगों को साथ आने और खुशियां बांटने का संदेश देता है. यह गाना 4.1 करोड़ व्यूज बटोर चुका है. बलम पिचकारी48 करोड़ से ज्यादा व्यूज के साथ फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का 'बलम पिचकारी' हर होली पार्टी की जान है. इसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की मस्ती भरी केमिस्ट्री देखने को मिलती है. जैसे ही यह गाना बजता है, लोग खुद को डांस करने से रोक नहीं पाते. डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली5 करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका यह हाई-एनर्जी गाना 'डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली' फिल्म वक्त: द रेस अगेंस्ट मी का है, जिसमें अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा नजर आए थे. जय जय शिव शंकरफिल्म वॉर के 'जय जय शिव शंकर' में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त डांस देखने को मिलता है. इस गाने को अब तक 56 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है.