Holi Bhai Dooj 2026: 4 मार्च को देशभर में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया. होली के अगले दिन भाई दूज मनाई जाती है, जिसे होली भाई दूज के नाम से जाना जाता है. पंचांग के मुताबिक होली भाई दूज चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को होती है. गुरुवार 5 मार्च 2026 को होली भाई दूज मनाया जा रहा है.होली भाई दूज का तिलक का समयपंचांग के अनुसार, चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 4 मार्च 2026 शाम 04 बजकर 48 मिनट से शुरू हो चुकी है और 5 मार्च 2026 शाम 05 बजकर 03 मिनट तक रहेगी. ऐसे में शाम 5 बजे तक बहनें भाई का तिलक या टीका कर सकती हैं. हालांकि दोपहर 12:09 से 12:56 के बीच टीका करने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त रहेगा, क्योंकि इस समय अभिजीत मुहूर्त है. वहीं राहुकाल (अशुभ काल) दोपहर 2 बजे से 03:28 तक रहेगा. इससिए इस बीच तिलक न करें.होली भाई दूज पर क्या होता है?कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की तरह ही चैत्र कृष्ण पक्ष में भी भाई दूज मनाया जाता है. दोनों तिथियों पर मनाए जाने वाले भाई दूज की विधि और महत्व समान है. होली भाई दूज पर भी विवाहित बहनें भाई को अपने घर बुलाकर आदर-सत्कार करती हैं और तिलक लगाकर भाई के खुशहाल जीवन और लंबी आयु की कामना करती हैं. भाई भी भेंट स्वरूप बहन को तोहफे देते हैं और जीवनभर बहन की रक्षा का वचन देते हैं. भाई दूज का पर्व भाई-बहन के पावन रिश्ते को और मजबूत बनाता है.होली भाई दूज पर न करें ये 3 कामभाई दूज पर भाई का तिलक करने से पहले स्नान जरूर करें. सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें और तिलक लगाकर उनकी पूजा करें. इसके बाद ही भाई का टीका करें.होली भाई दूज पर भाई-बहन को काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए. साथ ही भाई-बहन किसी तरह का वाद-विवाद या लड़ाई-झगड़ा भी न करें.यदि बहन बड़ी हो तो तिलक लगाने के बाद भाई अपनी बहन के पैर छूकर आशीर्वाद जरूर लें.ये भी पढ़ें: Bhai Dooj 2025: आधुनिक युग में काफी बदल गया भाई दूज का तरीका, जानें Gen Z वाले कैसे मना रहे भाई-बहन का यह त्योहारDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.