मंदना करीमी ने खामेनेई की मौत पर जताई खुशी, वीडियो शेयर कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कहा धन्यवाद

Wait 5 sec.

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. हाल ही में इस युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई. जिसे लेकर लोग अलग- अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी बीच ईरान से भारत आईं मॉडल और एक्ट्रेस मंदना करीमी ने भी खामेनेई के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मंदना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है और अपनी खुशी जताई है.मंदना करीमी का पोस्टसोशल मीडिया पर एकटिव रहने वाली मंदना करीमी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मंदना काफी खुश नजर आ रही है. इसके अलावा वीडियो में डोनाल्ड ट्रम्प भी दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो शेयर करते हुए मंदना ने कैप्शन लिखा, 'मुझे पता है कि मैं सेलिब्रेशन का वीडियो पोस्ट करने में लेट हो गयी हूं लेकिन मैं दिल से ये कहना चाहती हूं. थैंक यू, ट्रम्प, थैंक यू, इजराइल, अमेरिका और हर उस सरकार और हर उस आवाज को थैंक यू जिसने ईरानी लोगों के साथ खड़े होने का फैसला किया'.     View this post on Instagram           A post shared by Mandana Karimi (@mandanakarimi)सरकार के साथ जंग में हैं एक्ट्रेसआगे मंदना ने इस कैप्शन में लिखा, 'सालों से, हम दुआ कर रहे थे कि दुनिया आखिरकार हमारी बात सुनेगी. शायद, बस शायद, उन दुआओं का जवाब मिल रहा है. मेरा दिल इजराइलियों के साथ है. मेरा दिल पूरे मिडिल ईस्ट के साथ है, खासकर UAE के साथ और हर उस बेगुनाह की जान के साथ है जो खतरे में है या चली गई है. कोई भी जंग नहीं चाहता, लेकिन हम पिछले 48 सालों से इस सरकार के साथ जंग में हैं. हम थक गए हैं लेकिन उम्मीद अभी बाकी है'.'अच्छे दिन आने वाले हैं'ईरान की आजादी केबारे में बात करते हुए मंदना ने आगे लिखा, 'मुझे सच में लगता है कि अच्छे दिन आने वाले हैं. एक दिन ईरान आजाद होगा. एक दिन ईरान के दुनिया के साथ अच्छे, इज्जतदार रिश्ते होंगे. तब तक हम लड़ते रहेंगे. जब तक ये सरकार पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाती. दिल की गहराइयों से हमारी आवाज बनने के लिए थैंक यू'. बता दें कि मंदना करीमी ईरान- इजरायल की जंग जबसे शुरू हुई है इसे लेकर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रही हैं और वो इस जंग से बेहद खुश हैं.