बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'नागजिला' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है. इस फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस ये जानना चाहते हैं कि इस फिल्म में कार्तिक के साथ कौन सी एक्ट्रेस स्क्रीन शेयर करेंगी. इसी बीच अब एक खबर आ रही है कि इस फिल्म के लिए साउथ एक्ट्रेस प्रीति मुखुंधन को फाइनल कर लिया गया है.कब रिलीज होगी नागजिला?वेरायटी इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैंटेसी फिल्म में कार्तिक आर्यन बहुत अलग अंदाज में नजर आएंगे, जिसमें उनका किरदार एक इच्छाधारी नाग के रूप में होगा. इसी वजह से फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस में बनाई जा रही है, जिससे इसकी उम्मीदें और बढ़ गई हैं. हालांकि पहले खबरें थी कि श्रीलीला या प्रतिभा रांटा फिल्म के लिए चुनी जा सकती हैं, लेकिन नई रिपोर्ट्स में प्रीति मुकुंदन का नाम सामने आया है. लेकिन अभी ता इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बता दें, ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. लेकिन फिल्म में भारी मात्रा में विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसी वजह से पोस्ट-प्रोडक्शन का काम लंबा चल सकता है और रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है.कार्तिक आर्यन के आने वाले प्रोजेक्ट्सवर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन जल्द ही निर्देशक कबीर खान के साथ एक नई फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें उनका किरदार एक किक बॉक्सिंग कोच का बताया जा रहा है. इसके अलावा वो 'कैप्टन इंडिया' नाम की फिल्म में भी काम करने वाले हैं, जिसकी कहानी भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन से प्रेरित बताई जा रही है. वहीं प्रीति मुकुंदन की बात करें, तो उन्होंने साल 2024 में तेलुगु फिल्म 'ओम भीम बुश' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो तेलुगु की फिल्म 'कन्नप्पा' में भी नजर आईं. इसके अलावा प्रीति ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा और साल 2025 में वो फिल्म 'मैंने प्यार किया' में अभिनेता हृदु हारून के साथ दिखाई दी थीं.