Axar Patel Catch Of The Tournament: अक्षर पटेल ने भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में मानिए 'कैच ऑफ ट टूर्नामेंट' पकड़ा. अक्षर का यह कैच भारत के लिए जीत का टर्निंग प्वॉइंट रहा. इस कैच से पहले इंग्लैंड के लिए जीत बिल्कुल आसान दिख रही थी. लेकिन कैच के बाद मैच पलट गया. अक्षर ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर बाउंड्री लाइन के करीब इंग्लैंड के विल जैक्स का कैच पकड़ा. इस कैच को पूरा करने में शिवम दुबे ने अहम योगदान दिया, जिसके चलते रिकॉर्ड में कैच शिवम दुबे के नाम पर ही दर्ज किया गया. कैच का वीडियो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप ने वाइड लाइन पर गेंद फेंकी, जिस पर जैक्स ने बल्ला घुमाया. गेंद को अपने करीब आता देख अक्षर ने लंबी डाइव लगाकर गेंद को लपका, लेकिन उन्होंने बैलेंस खो दिया. अक्षर ने बाउंड्री में घुसने से पहले गेंद को बाहर फेंका, जहां मौजूद शिवम दुबे ने उसे लपककर कैच पूरा कर लिया. इस तरह रिकॉर्ड में कैच दुबे के नाम पर लिखा गया. Axar Patel’s stunning effort and Shivam Dube’s able support puts an end to Will Jacks’ attack 👊#T20WorldCup broadcast details 👉 https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/U83ZnQJTZt— ICC (@ICC) March 5, 2026कैच से पलटा मैच कैच पकड़ने के बाद इंग्लैंड को अंतिम 6 ओवर में 82 रनों की दरकार थी. टीम के लिए सेट बल्लेबाज के आउट हो जाने के बाद इतना बड़ा टोटल बनाना बहुत मुश्किल हो गया था. अगर जैक्स खड़े रहते, तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था. मुकाबले का हाल मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 253/7 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए संजू सैमसन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 42 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए. फिर रन चेज के लिए उतरी इंग्लिश टीम ने कमाल की बल्लेबाजी की. टीम सिर्फ 7 रन पीछे रह गई. इंग्लैंड ने 20 ओवर में 246/7 रन बना सकी. टीम के लिए जैकब बेथल ने शतकीय पारी खेलते हुए 48 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 105 रन बना, लेकिन उनका शतक टीम को जीत नहीं दिला सका.