रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी पिछले काफी दिनों से चर्चा का विषय है. बीते दिन हैदराबाद में हुए रिसेप्शन के बाद इन दोनों की शादी के सारे फंक्शंस खत्म हुए हैं. अब हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने वेडिंग रिसेप्शन का एक वीडियो शेयर किया है. जिसके जरिए दोनों ने अपेन फैंस को धन्यवाद दिया है.वेडिंग रिसेप्शन वीडियोरश्मिका और विजय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में विजय और रश्मिका के रिसेप्शन के क्लिप्स हैं. जिसमें दोनों साथ में वेन्यू पर हाथ पकड़कर आ रहे हैं. दोनों मीडिया मीडिया के सामने पोज दे रहे हैं, हाथ जोड़कर धन्यवाद भी दे रहे हैं. इस वीडियो में कुछ ब्लैक एंड व्हाइट क्लिप्स हैं और कुछ कलर्ड भी हैं. View this post on Instagram A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)फैंस का किया धन्यवादइस वीडियो के शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, '4.03.2026 रिसेप्शन की शाम. ये पिछले दो हफ्ते बहुत मजेदार रहे हैं. हर दिन, हर ईवेंट, हर मोमेंट और हर व्यक्ति ने हमें प्यार दिया है. बहुत सारे हग्स, बहुत सारी किसेज और बहुत सारा धन्यवाद. विथ लव, विजय और रश्मिका'. इस वीडियो पर इन दोनों के फैंस भी बहुत सारा प्यार लुटा रहे हैं. इससे पहले दोनों ने अपने संगीत की फोटोज भी शेयर की थीं जिन पर भी लोगों ने बहुत प्यार बरसाया था.बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी की थी. इस शादी की फोटोज जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गईं. रश्मिका और विजय ने इस सेलिब्रेशन में अपने फैंस को शामिल करते हुए उनके लिए हर राज्य में मिठाईयां भेजीं. इसके अलावा उन्होंने हैदराबाद में फैंस के लिए अलग से लंच भी रखा था. इसके अलावा विजय और रश्मिका ने अपने फैंस के साथ अपने फंक्शंस की डीटेल्स भी शेयर की थीं. जिससे उनके फैंस भी बहुत खुश हुए हैं.