मुंबई रियल एस्टेट में हुई प्रीति जिंटा की बड़ी डील, 18.5 करोड़ में बेचा बांद्रा का लग्जरी फ्लैट

Wait 5 sec.

मुंबई की रियल एस्टेट मार्केट में एक बार फिर बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में स्थित अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है. बताया जा रहा है कि ये फ्लैट करीब 18.5 करोड़ रुपये में बेचा गया है. ये अपार्टमेंट उन्हें उनके पुराने बिल्डिंग के रीडेवलपमेंट के बाद मिला था. इस डील के बाद प्रीति जिंटा एक बार फिर मुंबई की प्रॉपर्टी मार्केट में चर्चा का विषय बन गई हैं. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यह फ्लैट मुंबई के बांद्रा इलाके के मशहूर पाली हिल में स्थित है. यह इलाका मुंबई के सबसे महंगे और पसंदीदा इलाकों में गिना जाता है, जहां कई फिल्मी सितारे और बड़े बिजनेसमैन रहते हैं.प्रीति ने बेचा 1,770 वर्ग फुट का अपार्टमेंट प्रीति जिंटा के करीबी सूत्रों ने दिसंबर 2025 हिंदुस्तान टाइम्स रियल स्टेट को बताया था कि यह अपार्टमेंट करीब 1,770 वर्ग फुट का है और बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर बना हुआ है. इस प्रॉपर्टी को प्रिया नागर और राजीव नागर ने खरीदा है, जो भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक बताए जा रहे हैं. इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 2 मार्च 2026 को पूरी की गई है. बता दें, जिस बिल्डिंग में यह फ्लैट है, वह पहले काफी पुरानी थी और बाद में उसका रीडेवलपमेंट किया गया. रीडेवलपमेंट के दौरान पुराने फ्लैट मालिकों को नई बिल्डिंग में एक नया अपार्टमेंट दिया जाता है. इसी बीच प्रीति जिंटा को भी यह नया फ्लैट मिला था. बताया जाता है कि बिल्डिंग के रीडेवलपमेंट का काम कीस्टोन रियलटर्स यानी रुस्तमजी ने किया था.4 महीने में 2 अपार्टमेंट की हुई डीलइससे पहले भी प्रीति जिंटा इसी बिल्डिंग में एक और फ्लैट बेच चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर 2025 में उन्होंने इसी बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर एक और अपार्टमेंट को करीब 14 करोड़ रुपये से ज्यादा में बेचा था. उस फ्लैट का एरिया लगभग 1,474 वर्ग फुट बताया गया था. पिछले चार महीनों के भीतर यह उनका दूसरा प्रॉपर्टी डील है. ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या प्रीति जिंटा मुंबई में कोई नई और बड़ी प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रही हैं? पिछले साल कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि वह इस बिक्री से मिले पैसों को फिर से मुंबई में ही एक नई और लग्जरी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकती हैं, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये तक हो सकती है. हालांकि प्रीति जिंटा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.