टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 169/8 रन बनाए. कीवी टीम ने 77 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद लगने लगा कि टीम 120 रन के टोटल तक भी मुश्किल से पहुंच पाएगी, लेकिन मार्को यानसन और ट्रिस्टन स्टब्स ने छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 73 रन बनाकर टीम को अच्छे टोटल तक पहुंचाने में मदद की.टीम के लिए मार्को यानसन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 30 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 55* रन स्कोर किए. वहीं न्यूजीलैंड के लिए हेनरी, मैककॉन्ची और रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए. पारी की शुरुआत में कीवी गेंदबाज पूरी तरह से हावी दिखाई दिए. लेकि अंत की तरफ बढ़ते हुए अफ्रीका ने कमाल दिखाया. न्यूजीलैंड ने जीता था टॉस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो शुरुआत में उनके लिए सही साबित हुआ. लेकिन पारी का अंत आते-आते अफ्रीकी बल्लेबाजों ने कमाल किया और सेमीफाइनल के लिहाज से अच्छा टोटल बोर्ड पर लगा दिया. अफ्रीका की खराब शुरुआत बैटिंग का निमंत्रण पाने वाली अफ्रीका की शुरुआत काफी खराब रही. टीम ने शुरुआती 2 विकेट सिर्फ 12 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे. इसके बाद कप्तान एडन मार्करम और डेवाल्ड ब्रेविस की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 43 रनों की साझेदारी की, जिससे पारी संभली. हालांकि इसके बाद फिर अफ्रीका ने कुछ विकेट गंवाए. लेकिन छठे विकेट के लिए स्टब्स और यानसन की साझेदारी ने टीम के लिए वो किया, जिसके लिए सबसे ज्यादा जरूरत थी. टीम के लिए यानसन के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 रनों की पारी खेली. हालांकि इसके अलावा टीम का बाकी कोई बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका. अब देखना दिलचस्प होगा कि रन चेज में कीवी टीम कैसा प्रदर्शन करती है. देखने वाली बात यह भी होगी कि फाइनल में कौन सी टीम कदम रखती है.