वेब सीरीज मिर्जापुर में 'डिंपी' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस हर्षिता गौर ने एक नई शुरुआत की है. इस होली पर वो बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करने जा रही हैं. उनकी पहली शॉर्ट फिल्म त्योहार के मौके पर रिलीज हुई है, जिसे वो अपने करियर का एक छोटा और बहुत अहम कदम मानती हैं. हर्षिता का कहना है कि ये फैसला अचानक नहीं था, बल्कि वो लंबे समय से इसे प्लान कर रही थीं.होली पर हर्षिता ने की नई शुरुआतबॉलीवुड हंगामा ने लिखा कि, हर्षिता ने बताया एक अभिनेता के तौर पर वो सालों से कहानियों का हिस्सा रही हैं. कैमरे के सामने किरदार निभाते-निभाते उन्हें महसूस हुआ कि वो सिर्फ कहानी का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं, बल्कि उसे बनाने में भी शामिल होना चाहती हैं. इंडस्ट्री में सही समय का इंतजार करना आसान नहीं होता, क्योंकि यहां 'कब' कुछ होगा, यह कोई नहीं जानता. लेकिन जब यह स्क्रिप्ट उनके पास आई, तो उन्हें लगा कि अब शुरुआत कर देनी चाहिए. भले ही यह शुरुआत छोटी हो, पर हर बड़ा सफर एक छोटे कदम से ही शुरू होता है. View this post on Instagram A post shared by Harshita shekhar Gaur (@harshita1210)कैसी कहानी बनाना चाहती हैं हर्षिता?हर्षिता ने ये भी कहा कि बतौर प्रोड्यूसर उनकी सोच बहुत क्लियर है. उनका मानना है कि हर इंसान की भावनाएं और अनुभव अलग होते हैं, इसलिए कहानी भी खुली होनी चाहिए, ताकि दर्शक अपने तरीके से उसे महसूस कर सकें. लोग फिल्म देखकर खुद तय करें कि उन्हें क्या महसूस हो रहा है खुशी, दुख, उम्मीद या सवाल. ये कदम किसी बड़े पैमाने पर काम करने की होड़ नहीं है, बल्कि ईमानदारी से कुछ अलग और सच्चा कहने की कोशिश है. अभी वो इस नई जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाना चाहती हैं और आगे क्या होगा, ये समय पर छोड़ देना चाहती हैं. View this post on Instagram A post shared by tougheggs (@tougheggs)डिंपी के किरदार ने दिलाई पहचानकरियर की बात करें, तो हर्षिता को असली पहचान 'मिर्जापुर' में डिंपी के किरदार से मिली थी. इस किरदार ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया. इसके बाद भी उन्होंने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में काम किया और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता. अब प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखकर वो अपने करियर को एक नई दिशा दे रही हैं. होली जैसे रंगों के त्योहार पर उनकी शॉर्ट फिल्म का रिलीज होना भी खास मायने रखता है.