एक्टर रवि दुबे जल्दी ही नितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आने वाले हैं. रवि दुबे इस फिल्म में 'लक्ष्मण' का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं. एक्टर इस किरदार के लिए खूब सारी तैयारियों में जुटे हुए हैं. इन तैयारियों में इंटेंस वर्कआउट भी शामिल है. जिसकी झलक हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी दिखाई है.सोशल मीडिया पर दिखाई झलकरवि दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अपने फैंस के साथ अक्सर कई फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. अब हाल ही में उन्होंने अपने फिटनेस रुटीन की भी एक फोटो शेयर की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इंटेंस फिटनेस रूटीन की झलक शेयर करते हुए एक दमदार शर्टलेस फोटो पोस्ट की है. जिसमें वो फोकस्ड बॉक्सिंग स्टांस में नजर आ रहे हैं और उनकी चिसल्ड फिजीक और मस्कुलर आर्म्स साफ दिखाई दे रहे हैं. View this post on Instagram A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)इस फोटो के साथ कैप्शन में एक्टर ने लिखा, 'राइजिंग अप' और बैकग्राउंड में आइकॉनिक सॉन्ग ट्रैक 'आईज ऑफ द टाइगर' लगाया हुआ है. ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.फैंस को पसंद आया रवि का ट्रांसफॉर्मेशनये पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते ही फैंस की नजर में भी तुरंत आ गया. कई यूजर्स ने इस पर रिएक्ट किया और कमेंट सेक्शन में रवि की मेहनत और जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफों के पुल बांधे. कई लोगों ने उनकी फिटनेस कमिटमेंट की सराहना की और उनके लुक को पावरफुल बताते हुए कहा कि ये एक योद्धा जैसे किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.'लक्ष्मण' के लिए ट्रांसफॉर्मेशनबता दें कि रवि दुबे का ये ट्रांसफॉर्मेशन इसलिए भी खूब चर्चा में है क्योंकि रवि अब नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' में 'लक्ष्मण' के रोल में नजर आने वाले हैं. इस बड़े प्रोजेक्ट का पहला पार्ट शूट हो चुका है और उनकी दमदार फिजीक साफ बताती है कि वो इस योद्धा वाले किरदार के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं. रवि ने अपने लुक और तैयारी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर जो झलक दिख रही है, उससे साफ है कि इस आइकॉनिक रोल के लिए उन्होंने जबरदस्त अनुशासन और कड़ी ट्रेनिंग फॉलो की है.