कल यानी 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जायेगा. पिचकारी, गुलाल, मिठाइयों के साथ एक और चीज है जो हर होली पार्टी की जान होती है. जैसे ही स्पीकर पर होली स्पेशल बॉलीवुड के गाने बजते हैं, माहौल खुद-ब-खुद मस्ती से भर जाता है. हिंदी सिनेमा ने सालों में ऐसे कई गाने दिए हैं, जो हर जेनरेशन की प्लेलिस्ट में शामिल रहते हैं. इसी बीच आइए जानते हैं होली 2026 के लिए उन खास गानों की लिस्ट, जिनके बिना आपका जश्न अधूरा रहेगा.रंग बरसेये गाना फिल्म सिलसिला का है, जिसे महानायक अमिताभ बच्चन ने खुद गाया था. पर्दे पर अमिताभ बच्चन और रेखा की मौजूदगी ने इस गाने को और खास बना दिया. आज भी होली की शुरुआत अक्सर इसी गाने से होती है.बलम पिचकारीये फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का है, जिसे विशाल डडलानी और शलमली खोलगड़े ने गाया है. स्क्रीन पर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की मस्ती भरी केमिस्ट्री ने इसे हर होली पार्टी का सुपरहिट ट्रैक बना दिया.होली के दिनफिल्म 'शोले' का ये गाना भी आज तक लोगों के बीच पॉपुलर है. इसे किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने आवाज दी थी. इस गाने में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी नजर आई थी.होली खेले रघुवीरापुरानी फिल्मों की बात हो और होली खेले रघुवीरा का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. यह गाना फिल्म 'बागबान' से है. इसे अमिताभ बच्चन और अलका याग्निक ने गाया. स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की जोड़ी ने इस गाने में अलग ही रंग भर दिए.डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली यह गाना फिल्म 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' का है. इसे अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने गाया था. गाने में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिली.लहू मुंह लग गया यह गाना थोड़ा अलग अंदाज में होली का रंग दिखाता है. यह फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला का गाना है और इसे शैल हाड़ा ने गाया है. इस गाने में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया.अंग लगा देगोलियों की रासलीला रामलीला फिल्म का एक और चर्चित गाना 'अंग लगा दे' भी होली के रंगों से जुड़ा माना जाता है. इसे अदिति पॉल और शैल हाड़ा ने गाया है.बद्री की दुल्हनिया यह गाना फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया से है, जिसे नेहा कक्कड़, देव नेगी और मोनाली ठाकुर ने गाया है. गाने में वरुण धवन और आलिया भट्ट की मस्ती और डांस खूब पॉपुलर है.जय जय शिव शंकरजय जय शिव शंकर गाना फिल्म War से है. इसे विशाल डडलानी और बेनी दयाल ने आवाज दी है. होली के मौके पर गाने में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त डांस देखने को मिला.