राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां

Wait 5 sec.

होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि बॉलीवुड के लिए ये जश्न, संगीत, दोस्ती और यादगार पलों का खास मौका रहा है. सालों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में होली की पार्टियां किसी बड़े इवेंट से कम नहीं मानी जाती. कभी आरके स्टूडियो में रंगों की बारिश होती थी, तो कभी बड़े सितारों के घरों पर पूरी फिल्मी दुनिया एक साथ जाती थी. समय के साथ अंदाज जरूर बदल गए हैं, लेकिन होली का जोश और चमक आज भी बरकरार है.राज कपूर की होली पार्टीपुराने समय में राज कपूर की होली पार्टी किसी त्योहार से कम नहीं होती थी. आरके स्टूडियो में होने वाला ये जश्न पूरे फिल्म जगत के लिए खास माना जाता था. उनके साथ उनके भाई शम्मी कपूर और शशि कपूर भी मेहमानों का स्वागत करते थे. अमिताभ बच्चन, नर्गिस, राजेंद्र कुमार, प्रेम नाथ और निरूपा रॉय जैसे सितारे इन पार्टियों का हिस्सा बनते थे. वहां ढोल-नगाड़े बजते, रंग उड़ते और हर कोई खुलकर जश्न मनाता था. हालांकि आज कपूर परिवार होली सादगी से मनाता है, जिनकी झलक करीना कपूर खान अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं.शाहरुख खान की होली पार्टीबॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की होली पार्टियां भी खूब चर्चा में रही हैं. एक पुराना वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होता है, जिसमें वो मजाकिया अंदाज में गौरी खान को रंगों से भरे पूल में कूदने के लिए मनाते नजर आते हैं. उस वीडियो में सुभाष घई, करण जौहर, डेविड धवन और चंकी पांडे जैसे सितारे भी मस्ती करते दिखते हैं. हालांकि अब शाहरुख अपने घर पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ सादगी से त्योहार मनाते हैं और कभी-कभी फैंस से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हैं.अमिताभ बच्चन की ग्रैंड होली पार्टीअगर भव्य होली पार्टियों की बात हो और बिग बी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. अमिताभ बच्चन की होली पार्टियां सालों तक इंडस्ट्री की सबसे बड़ी और पॉपुलर पार्टियों में गिनी जाती थी. उनके घर पर रंग, संगीत और मेहमानों की लंबी लाइन लगी होती थी. राजनीति से लेकर फिल्म जगत तक के लोग इसमें शामिल होते थे. अमिताभ बच्चन कई बार पुरानी तस्वीरें शेयर करते हैं, जिनमें वो आरके स्टूडियो में राज कपूर के साथ होली खेलते नजर आते हैं. उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने भी एक बार परिवार के साथ होली की तस्वीरें शेयर की थीं.रणवीर सिंह की होली पार्टीनई पीढ़ी के सितारों ने भी होली के जश्न को अपने अंदाज में मनाया है. साल 2018 में रणवीर सिंह ने इंटरनेशनल सिंगर फैरेल विलियम्स के लिए खास होली पार्टी रखी थी. ये फैरेल की पहली होली थी और पार्टी में रंगों के साथ-साथ म्यूजिक और डांस का जबरदस्त माहौल था. इस जश्न में अनुषा दांडेकर, सारा टॉड, मिनी माथुर और अनन्या पांडे जैसे कई चेहरे नजर आए. सोशल मीडिया पर उस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे.जावेद अख्तर की होली पार्टी वहीं मशहूर सिंगर जावेद अख्तर और एक्ट्रेस शबाना आजमी की होली पार्टी भी खास मानी जाती है. उनके घर पर होने वाला ये जश्न कला, साहित्य और सिनेमा से जुड़े लोगों का मिलन बन जाता है. यहां रंगों के साथ-साथ गाने, कविताएं और दिलचस्प बातचीत का माहौल रहता है.