पीरियड्स में 'शरारत' की शूटिंग वाले बयान पर मचा बवाल, 'नेशनल जोक' बनने पर भड़की आयशा खान

Wait 5 sec.

फिल्म इंडस्ट्री में सितारे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें खुलकर शेयर करते हैं, लेकिन कई बार वही बातें मजाक का कारण भी बन जाते हैं. एक्ट्रेस आयशा खान ने हाल ही में बताया था कि उन्होंने फिल्म धुरंधर के गाने 'शरारत' की शूटिंग अपने पीरियड्स के दौरान की थी. उनके लिए ये एक नॉर्मल बात थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब मीम्स और चुटकुले बनने लगे. अब आयशा ने साफ कहा कि ये सब उनके लिए बिल्कुल भी मजेदार नहीं था. उन्हें समझ नहीं आया कि इतनी नॉर्मल बात आखिर 'नेशनल जोक' कैसे बन गई.हर चीज पर हंसना सही नहीं...आयशा ने 'वी द वूमेन इवेंट में कहा कि 'आजकल लोग हर बात को मजाक या डार्क ह्यूमर में बदल देते हैं. हंसना अच्छी बात है, लेकिन हर चीज पर हंसना सही नहीं. जब उन्होंने इंटरव्यू में यह बात कही थी, तब उन्हें खुद एहसास भी नहीं था कि लोग इसे इतना बड़ा मुद्दा बना देंगे. उनके लिए पीरियड्स कोई असामान्य चीज नहीं है. हर महीने महिलाएं इस दौर से गुजरती हैं और अपने रोजमर्रा के काम करती हैं. ऐसे में शूटिंग करना भी उनके लिए बस काम का हिस्सा था'.आयशा को खुद पर गर्व हैं आयशा ने आगे कहा कि इंटरव्यू के करीब एक हफ्ते बाद उन्हें सोशल मीडिया पर कई मीम्स और जोक्स दिखे. तब उन्हें लगा कि क्या सच में उनका पीरियड्स पर होना एक 'नेशनल जोक' बन गया है? हमें अपने बेटों और भाइयों को सही शिक्षा देने की जरूरत है, ताकि वे ऐसी बातों को समझ सकें. ज्यादातर मजाक पुरुषों की तरफ से ही आ रहे थे. हालांकि, उन्हें इस बात पर शर्म नहीं है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 'मैंने जो किया, उस पर मुझे गर्व है'.19 मार्च को रिलीज होगा फिल्म का सीक्वलबता दें, फिल्म धुरंधर में आयशा खान के साथ क्रिस्टल डिसूजा भी इस गाने में नजर आई थी. यह फिल्म रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने निर्देशित किया है. गाना 'शरारत' एक शादी के सेटअप पर फिल्माया गया था, जिसमें दोनों एक्ट्रेस वेडिंग डांसर बनी थी. इस गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया. मधुबंती बागची और जैस्मीन सैंडलस ने अपनी आवाज दी. फिल्म ने 2025 में शानदार कमाई की और साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई. अब इसका सीक्वल 'शुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है.