IND vs ENG Semifinal: मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम एक और बड़े मुकाबले के लिए तैयार है. 5 मार्च यानी आज भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन के दम पर यहां तक पहुंची हैं. अब सवाल है - इस हाई-वोल्टेज मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी?ओपनिंग जोड़ी पर सबकी नजरसंभावना है कि भारत की ओपनिंग जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ही संभालते हुए नजर आ सकते हैं. संजू सैमसन ने सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में शानदार 97 रनों की पारी खेलकर कर टीम को जीत दिलाई थी. वह इस वक्त आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं.दूसरी ओर अभिषेक शर्मा अब तक अपनी लय में नहीं दिखे हैं, लेकिन बड़े मैच अक्सर बड़े खिलाड़ियों को मौका देते हैं. सेमीफाइनल उनके लिए वापसी का सबसे अच्छा मंच साबित हो सकता है.मिडिल ऑर्डर की होगी बड़ी जिम्मेदारीभारत का मध्यक्रम इस टूर्नामेंट में टीम की सबसे बड़ी ताकत रहा है. कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं. ये सभी बल्लेबाज जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बना सकते हैं. वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. ऐसे में अगर ओपनर्स अच्छी शुरुआत देते हैं तो मिडिल ऑर्डर मैच को पूरी तरह भारत की ओर मोड़ सकता है. हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे फिनिशर की भूमिका में अहम साबित हो सकते हैं.गेंदबाजी में अनुभव और विविधतागेंदबाजी आक्रमण की कमान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे. बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान किया है. उनके साथ अर्शदीप सिंह नई गेंद से विकेट निकालने की कोशिश करेंगे.स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती अहम भूमिका निभा सकते हैं. साथ ही अक्षर पटेल भी अपनी किफायती गेंदबाजी से दबाव बनाएंगे. वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ओवर दे सकते हैं.कुल मिलाकर टीम संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी गहराई से भरी है और गेंदबाजी में अनुभव भी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह संभावित प्लेइंग 11 इंग्लैंड की चुनौती को पार कर फाइनल में जगह बना पाती है या नहीं.भारत की संभावित प्लेइंग 11 संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.