Samsung की फ्लैगशिप Galaxy S सीरीज की डिमांड हमेशा से अच्छी रही है, लेकिन इस बार Galaxy S26 लाइनअप पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है. कोरियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉन्च होने के कुछ दिन बाद से इस सीरीज के डिमांड बढ़ने लगी है और ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह पिछले साल लॉन्च हुई Galaxy S25 सीरीज के प्री-ऑर्डर्स को भी पीछे छोड़ सकती है. 25 फरवरी को लॉन्च हुई इस सीरीज के मॉडल्स को लोगों में खूब इंट्रेस्ट देखा जा रहा है.लगभग 15 लाख प्री-ऑर्डर का अनुमानGalaxy S25 सीरीज के लिए सैमसंग को पिछले साल लगभग 13 लाख प्री-ऑर्डर मिले थे. अभी सैमसंग ने लेटेस्ट सीरीज को लेकर नंबर जारी नहीं किए हैं, लेकिन कंपनी ने बताया कि लेटेस्ट लाइनअप को पिछले साल की तुलना में 15 पर्सेंट अधिक ऑर्डर मिले हैं. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि नई सीरीज के लिए लगभग 15 लाख के करीब प्री-ऑर्डर मिले हैं और इनमें से 79 पर्सेंट अल्ट्रा मॉडल के लिए हैं. अभी इस सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर हो रहे हैं, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. अमेरिका में 10 मार्च को इसके लिए प्री-ऑर्डर 10 मार्च को बंद होंगे और 11 मार्च से सीरीज की बिक्री शुरू होगी.अल्ट्रा मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांडसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कोरिया के वाइस-प्रेसिडेंट सांग टेइक ने कहा कि लोग सबसे Galaxy S26 Ultra की बुकिंग कर रहे हैं. दरअसल, पिछले 2-3 सालों से अल्ट्रा मॉडल्स की बिक्री में हिस्सेदारी 50 पर्सेंट से अधिक रही है. इस बार S26 Ultra को कंपनी ने कई बड़ी अपग्रेड्स दी हैं. इनमें प्राइवेसी डिस्प्ले सबसे खास है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. यह फीचर यूजर के अलावा उसके आसपास बैठे लोगों के लिए स्क्रीन को एकदम डार्क कर देता है. कई दूसरी कंपनियां इस फीचर की कॉपी करने में जुट गई हैं.