IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव

Wait 5 sec.

IND vs ENG Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. गुरुवार, 5 मार्च को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा, जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक स्टेडियम में खेला जाएगा.खास बात यह है कि लगातार तीसरे टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत सेमीफाइनल में हो रही है. इससे पहले दोनों टीमें 2022 और 2024 संस्करण में भी इसी चरण में टकरा चुकी हैं. ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक और हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है.कब शुरू होगा मैच?भारत और इंग्लैंड के बीच यह अहम मुकाबला शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा. वहीं टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा. दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकती नजर आएंगी.कहां देख सकते हैं लाइव?अगर आप इस रोमांचक मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं, तो टीवी पर इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं मोबाइल या लैपटॉप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.किसका होगा फाइनल में सामना ?इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी. फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब सबकी नजर भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले पर टिकी है. दोनो टीमों के स्क्वॉडभारतीय टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह.इंग्‍लैंड टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिलिप साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड.