बेटी के जन्म से पहले प्रियंका ने प्रेग्नेंसी में देखा मुश्किल समय, बोलीं- जब मालती हुई तो सब रुक गया

Wait 5 sec.

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन गई हैं. वो अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहती हैं. साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ पर भी पूरा ध्यान देती हैं. प्रियंका ने सिंगर निक जोनस के साथ शादी की है और कपल एक बेटी मालती मैरी के पेरेंट्स हैं. प्रियंका ने बताया कि उनकी जिंदगी बेटी मालती मैरी के इर्द-गिर्द घूमती है.बेटी के जन्म को लेकर प्रियंका ने की बातप्रियंका अपनी बच्ची को 'मिरेकल बेबी' कहती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका उस फेज के बारे में बात की जब उनकी बेटी मालती मैरी NICU में थी. प्रियंका ने उस वजह को लेकर भी हिंट दिया जिसकी वजह से उन्होंने और निक ने मालती मैरी के जन्म के लिए सरोगेसी का रास्ता चुना.प्रियंका ने कहा, 'हमारी बेटी बहुत प्यारी है. मैंने मेरी प्रेग्नेंसी में बहुत मुश्किल समय देखा है. मालती मैरी मिरेकल बेबी है. तो जब वो पैदा हुई तो सबकुछ रुक गया था.'     View this post on Instagram           A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)प्रियंका ने आगे कहा कि उनके लिए बेटी मालती मैरी से ज्यादा समय के लिए दूर रहना बहुत मुश्किल होता है. प्रियंका ने कहा, 'मुझे लगता है कि ये प्रीमी मॉम या फिल NICU मॉम वाली बात है. लेकिन मैं अभी भी लगातार डरती रहती हूं. जब वो मेरे साथ नहीं होती है और वो स्कूल होती है या फिर मैं दूसरे देश में रहती हूं तो उस वक्त ऐसा लगता है कि आपका दिल शरीर से बाहर आ गया हो. वो मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा गिफ्ट है. मेरी सारी प्रायोरिटी बदल गई हैं. सबकुछ उसी से शुरू होता है और उसी पर खत्म होता है.'प्रियंका ने क्यों चुनी सेरोगेसीबता दें कि 2023 में वोग को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि उन्होंने सेरोगेसी क्यों चुनी. प्रियंका ने कहा था, 'मुझे मेडिकल कंडीशन थी. ये जरुरी कदम था. मैं बहुत आभारी हूं कि मैं इस पॉजिशन में थी और ये कर सकती थी. हमारी सेरोगेट बहुत अच्छी, दयालु, प्यारी और फनी थी. उन्होंने 6 महीने तक हमारे इस कीमती गिफ्ट को संभाले रखा.'